राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर
आज दिनांक 25 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया इस दिवस को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया आज राजकीय महाविद्यालय कलजी खाल में राष्ट्रीय सेवा योजना का यह प्रथम शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के बी श्रीवास्तव जी के निर्देशन में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ निती शर्मा के द्वारा संचालित किया गया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रहित हेतु तथा राष्ट्र को विकसित करने हेतु शपथ दिलाई गई, इसके साथ-साथ स्थापना दिवस के विषय में विस्तार से बताया गया तथा किस प्रकार युवाओं को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए इस विषय पर प्रकाश डाला गया इसके साथ-साथ सभी छात्र और छात्राओं ने महाविद्यालय के आसपास के परिसर की स्वच्छता की तथा गांव में जाकर स्वच्छता के नारे लगाए और स्वच्छता का कार्य किया, इस अवसर पर महाविद्यालय में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के सभी सम्मानित प्राध्यापक डॉ राजीव कनौजिया कर डॉ राजीव कनौजिया जी, डॉ सुमित बिजलवान, डॉ निशा चौहान तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे.
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |








