राष्ट्रीय सेवा योजना(N.S.S)

आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चतुर्थ एक दिवसीय शिविर दिनांक 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को राजकीय महाविद्यालय कलजी खाल में आयोजित किया गया,इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संचालिका  डॉ  नीति शर्मा ने आज का मुख्य विषय अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस तथा राष्ट्रीय एकीकरण में युवाओं की भूमिका के रूप में मनाया, आज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चतुर्थ एक दिवसीय शिविर को आयोजित किया गया,इस शिविर में राजकीय महाविद्यालय कलजी खाल के प्राचार्य डॉ के बी श्रीवास्तव जी ने अपने अमूल्य विचारों से बच्चों को अवगत कराया तथा वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ शोभा रावत ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विभिन्न प्रकार की बोली और भाषाओं में अंतर समझाते हुए सभी स्वयंसेवियों को ज्ञानवान  किया | 

 राजकीय महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजीव कनौजिया जी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार समस्त छात्र और छात्राओं के सामने रखें, उसके साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ सुमित बिजलवाड़,डॉ निशा चौहान, श्रीमती दमयंती तथा अन्य अध्यापकों  और कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार यहां प्रस्तुत किया और सभी छात्र-छात्राओं को अपने उत्कृष्ट विचारों से अवगत कराया कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्रों और छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की तथा नारे लगाए, अपने आसपास के परिसर के क्षेत्र की साफ सफाई की तथा स्वच्छता के नारे लगाये,इस प्रकार आज का यह कार्यक्रम भली भाती रूप से संपन्न किया गया.

राष्ट्रीय सेवा योजना(N.S.S) एक दिवसीय शिविर दिनांक 21 फरवरी 2026 की सम्पूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय सेवा योजना(N.S.S) एक दिवसीय शिविर दिनांक 21 फरवरी 2026