गढ़ भोज का आयोजन

आज दिनांक 7.10.2026 दिन बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कलजी खाल पौड़ी गढ़वाल में गढ़ भोज का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का संचालन डॉ नीति शर्मा ने प्राचार्य डॉ के बी श्रीवास्तव जी के निर्देशन में किया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली व्यंजन बनाए तथा उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में बताया तथा वह स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार सुरक्षित हैं और स्वास्थ्य को पुष्टि करने वाले हैं ऐसे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों को तैयार किया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापिका डॉ नीति शर्मा ने संचालन किया तथा इस गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन कराया, प्राचार्य डॉ के बी श्रीवास्तव जी ने सभी बच्चों को गढ़ भोज कार्यक्रम की बहुत-बहुत हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं प्रदान की, तथा गढ़ भोज कार्यक्रम में प्रथम स्थान कुमारी प्रीति प्रथम सेमेस्टर को दिया गया द्वितीय स्थान कुमारी सिमरन को दिया गया तथा तृतीय स्थान कुमारी दीपिका को तथा चतुर्थ स्थान कुमारी प्रिया को दिया गया इस कार्यक्रम में बच्चों ने गुलगुले,झंगोरा की खीर, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, दाल की रोटी, हरी सब्जी, ककड़ी तथा विशेष प्रकार का नमक तथा तिल की चटनी बनाई जो सभी को बेहद ही लुभावनी और पसंद आई यह सभी व्यंजन बच्चों ने तैयार किया तथा इन सभी का महत्व बताया कि यह हमारे स्वास्थ्य को किस प्रकार से स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक लाभदायक हैं, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजीव कनौजिया जी वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ शोभा रावत, डॉ सुमित बिजलवान, डॉ डी डी सेमवाल,डॉ निशा चौहान, योग प्रशिक्षक श्रीमती दमयंती तथा नंदकिशोर मुकेश और संतोष आदि उपस्थित रहे